VIDEO: "यार आपने 200 बनाकर 3 मैच नहीं खेले", रोहित शर्मा के सवाल पर ईशान किशन ने दिया मजेदार जवाब, कप्तान और शुभमन गिल नहीं रोक पाए हंसी

VIDEO: राहित शर्मा ने ईशान किशन से जानना चाहा कि दोहरा शतक बनाने के बावजूद बाएं हाथ के बल्लेबाज को टीम इंडिया में क्यों नहीं चुना गया। इस पर किशन ने तुरंत ऐसा जवाब दिया जिससे शुभमन गिल और कप्तान की हंसी छूट गई

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 4:08 PM
टीम इंडिया जब रायपुर में शनिवार को दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उनके शीर्ष 4 में से 4 दोहरे शतक वाले खिलाड़ी होंगे

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने दोहरा शतक जड़ने (208 रन) के साथ ही सलामी बल्लेबाज के लिए चल रही बहस को शांत कर दिया है। टीम इंडिया ने बुधवार को हैदराबाद में वनडे सीरीज के शुरूआती मैच में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 1st ODI) पर 12 रन से जीत दर्ज की। गिल ने केवल 149 गेंदों पर शानदार 208 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 19 चौके लगाए, जिसकी बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए। गिल पूरी पारी के दौरान क्रीज पर डटे रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर समर्थन नहीं मिला। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 38 गेंद में 34 रन बनाए जो पारी के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।

टीम इंडिया जब रायपुर में शनिवार को दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उनके शीर्ष चार में से तीन दोहरे शतक वाले खिलाड़ी होंगे। इनमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल और इशान किशन (Ishan Kishan) शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) पर भी सभी की नजरें रहेंगी, जो सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ चार शतक दूर हैं। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं।

23 साल की उम्र में दाएं हाथ के बल्लेबाज 50 ओवर के क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने दोस्त इशान किशन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले महीने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि किशन को दोहरा शतक लगाने के तुरंत बाद ही ड्रॉप कर दिया गया था। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पूरी श्रीलंका सीरीज में भारत के लिए नहीं खेला।


बुधवार को मैच के बाद पंजाब के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को रोहित और इशान ने बधाई दी। भारतीय कप्तान ने 200-क्लब में उनका स्वागत किया, जिसमें अब पांच भारतीय पुरुष क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, इशान किशन और शुभमन गिल शामिल हैं। BCCI द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में रोहित ने कहा, "मेरी और इशान की तरफ से मैं आपका 200 क्लब में स्वागत करना चाहता हूं।"

भारतीय कप्तान इसके बाद ईशान किशन की ओर मुड़े और जानना चाहा कि दोहरा शतक बनाने के बावजूद बाएं हाथ के बल्लेबाज को टीम में क्यों नहीं चुना गया। इस पर किशन ने तुरंत ऐसा शानदार जवाब दिया जिससे तीनों भारतीय क्रिकेटरों की हंसी छूट गई।

देखें मजेदार सवाल-जवाब

रोहित ने पूछा, 'इशान, यार आपने 200 बनाकर 3 मैच नहीं खेला?'

किशन ने का जवाब, "भैय्या कप्तान तो आप हो।"

फिर ईशान ने कहा, "लेकिन ठीक है सब चीज से सिख मिलती है।"

रोहित ने पूछा, "आपको 4 नंबर पर बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है?"

ईशान ने कहा, "बहुत अच्छा लगता है, ऐसा कुछ नहीं है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।