Mohammed Shami Injured: ODI वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस सीजन IPL का हिस्सा नहीं रहेंगे। वो Gujarat Titans की टीम का अगम हिस्सा हैं ऐसे में ये उनकी टीम के लिए बेहद बुरी खबर है। बाएं एंकल में इंजरी (Ankle Injury) की वजह से ये फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेंदबाज को रिकवरी के लिए काफी समय की जरूरत होगी। यही वजह है कि वह टूर्नामेंट के आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से भी बाहर किया जा सकता है। साथ ही उनके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) से बाहर होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
मोहम्मद शमी की परफॉर्मेंस
शमी ने भारत को हाल ही में आयोजित विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि इवेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद गेंदबाज चोट का इलाज करवाने में चूक गए। शमी की अनुपस्थिति उनकी आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स के लिए एक बड़ा झटका है। टाइटन्स के लिए 33 मैचों में, शमी ने 21.04 की औसत और 15.75 की स्ट्राइक रेट से 48 विकेट लिए हैं, जो किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ है।
गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा झटका
टाइटंस की बात करें तो उनका नेतृत्व युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में ट्रेड के बाद ये बड़ा बदलाव किया गया है। अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो वे 22 मार्च को टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेंगे।