IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जल्द होगा रिलीज, इलेक्शन के बीच BCCI करेगा ये बदलाव

IPL 2024 के शेड्यूल की घोषणा के लिए BCCI पूरी तरह से तैयार है। हालांकि चुनाव की वजह से इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और RCB के बीच होगा। इसके समय से लेकर तारीख के बारे में शाम 5 बजे तक अपडेट मिल जाएगी।

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 11:22 AM
IPL 2024 के शेड्यूल की घोषणा होने में समय है जानिए लोकसभा चुनाव का क्या पड़ेगा असर

IPL 2024 Schedule Announcement: आईपीएल के इस सीजन के लिए फैंस काफी समय से एक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट (Cricket Fans) के दीवानों के लिए एक खास अपडेट है जल्द ही BCCI IPL 2024 का शेड्यूल रिलीज कर देगा। गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बार टूर्नामेंट के पहले 15 दिनों के लिए ही घोषणा की गई है। बोर्ड को इस बार लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के खत्म होने का इंतजार है। ऐसे में दर्शकों को शेड्यूल में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

IPL 2024 में खेले जाएंगे 74 मैच

CircketNext की दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2024, 22 मार्च से शुरू होगा और 26 मई को समाप्त होगा। 2023 की तरह ही इस साल भी कुल 74 मैच खेले जाएंगे। पिछले साल की तरह 60 दिनों के बजाय 67 दिनों से अधिक समय इस सीजन को दिए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से IPL में एक हफ्ते को बढ़ाया जाएगा। पिछली बार जब 2019 में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह के बदलाव किए गए थे।


IPL 2024 का पहला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। हालांकि, पहले पंद्रह दिनों का शेड्यूल अभी भी रिलीज नहीं हुआ है। 2023 में आईपीएल में 60 दिनों में 74 मैच शामिल थे। एक बार फिर 74 मैच खेले जाएंगे लेकिन 67 दिनों से ज्यादा का समय लिया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल गृह मंत्रालय और भारत के चुनाव आयोग दोनों से मंजूरी का इंतजार कर रही है। मतदान की घोषणा होने के बाद ही IPL के आगे के शेड्यूल की घोषणा होगा। क्रिकबज के अनुसार, सीएसके के CO कासी विश्वनाथन के मुताबिक आईपीएल ने मैच से पहले एक उद्घाटन समारोह की योजना बनाई है जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।