INDvSA: चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज टीम इंडिया में शामिल, BCCI ने किया ऐलान

BCCI ने कहा कि चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों के लिए मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया गया है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में अभी भारत 1-0 से आगे चल रहा है

भारत के तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah0 के चोटिल होने के कारण उनकी जगह मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बुमराह पीठ की गंभीर समस्या से परेशान हैं, जिसके कारण वह आगामी टी20 विश्वकप में भी नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों के लिए मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि बुमराह पीठ की चोट से परेशान है और अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में है।

ये भी पढ़ें- Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद दो आतंकवादी ढेर


दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 28 वर्षीय सिराज ने अब तक 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में खेला था।

भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में अभी 1-0 से आगे चल रहा है। उसने तिरुवनंतपुरम में बुधवार को खेले गए पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरा मैच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।