Get App

वानखेड़े स्टेडियम में धोनी ने जहां लगाया था वर्ल्ड कप विनिंग छक्का, अब वहां माही के नाम पर होगी एक सीट

Wankhede Stadium: महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में एक सीट होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के सम्मान में एक सीट का नाम देने का फैसला किया है। एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने कहा कि जिस एरिया में धोनी ने छक्का लगाया था, उसकी पहचान कर ली गई है। गेंद MCA पवेलियन में जाकर गिरी थी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 11:21 AM
वानखेड़े स्टेडियम में धोनी ने जहां लगाया था वर्ल्ड कप विनिंग छक्का, अब वहां माही के नाम पर होगी एक सीट
Wankhede Stadium: इसके उद्घाटन के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी को खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 12 साल पहले मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede stadium) में छक्का लगाकर भारत को वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। 2011 के वनडे वर्ल्डकप फाइनल में धोनी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान कुलकसेकरा की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था। आज तक हर एक भारतीय उस ऐतिहासिक छक्के को याद करता है। अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने धोनी को सम्मानित करने के लिए एक खास प्लान बनाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में एक सीट होगी। स्पोर्टस्टार के अनुसार, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी के सम्मान में एक सीट का नाम देने का फैसला किया है। एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने कहा कि जिस एरिया में धोनी ने छक्का लगाया था, उसकी पहचान कर ली गई है।

गेंद एमसीए पवेलियन में जाकर गिरी थी। काले ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गेंद जिस जगह पर गिरी थी, उसकी सही जगह की पहचान कर ली गई है। जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के नाम पर वहां एक सीट होगी। यह सीट उसी स्थान वह होगा जहां 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनका विनिंग छक्का लगा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें