NFT Auction: 2011 के वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हस्ताक्षर वाले बैट के लिए मिली 25000 डॉलर की बोली, जानिए पूरा डिटेल

इस NFT ऑक्शन का आयोजन RevSportz and Fanatic Sports के सहयोग से CricFlix ने किया था।

अपडेटेड Dec 25, 2021 पर 2:26 PM
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए लता मंगेशकर के कनसर्ट की रिकॉर्डिंग 15.75 लाख रुपये में बिकी। वहीं बालासाहेब ठाकरे के कॉर्टून और 1952 के भारत के पहले पाकिस्तान दौर के ऑटोग्राफ 11.25 लाख रुपये में बिके।

दुबई में हुए एक नॉन फंजिबल टोकन (NFT)ऑक्शन में 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा हस्ताक्षरित एक बैट की बिक्री 25000 डॉलर में हुई है जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपनर डेविड वार्नर (david Warner)की 2016 IPL-वीनिंग सनराइज हैदराबाद की एक जर्सी की बिक्री 30,000 डॉलर में हुई है।

इस NFT ऑक्शन का आयोजन RevSportz and Fanatic Sports के सहयोग से CricFlix ने किया था। इस नीलामी में ऐतिहासिक डिजिटल ऑर्टिफेक्ट्स को भारी रिस्पॉन्स मिला। शुक्रवार को हुई इस नीलामी में कुल 3.35 लाख डॉलर की बिक्री हुई।

इस चार्ट में डेविड वार्नर (David Warner) की 2016 की आईपीएल विनिंग जर्सी सबसे ज्यादा महंगी बिकी जबकि 28 साल बाद भारत में ODI World Cup लाने वाली महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेन्सी वाली टीम द्वारा हस्ताक्षरित बैट दूसरा सबसे ज्यादा महंगा आइटम रहा।


इस ऑक्शन में इस बैट के डिजिटल राइट की बिक्री हुई है। इसी तरह क्रिकेट के आइकॉन सचिन तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच के कलेक्शन का डिजिटल राइट सचिन तेंदुलकर के एक प्रशंसक मुंबई के अमल खान ने 30 लाख रुपये में खरीदे है।

गोल्ड की कीमतों में इस हफ्ते आई गिरावट, कमोडिटी एक्सपर्ट्स से जानिए क्या हो सोने में आपकी निवेश रणनीति

एक कलेक्शन जिसमें सचिन तेंदुलकर के हस्ताक्षर वाली मैच जर्सी एक खास स्मारक कवर और सचिन तेंदुलकर के ऑटो ग्राफ वाला मैच टिकट शामिल है। सबसे पहले नीलामी के लिए रखा गया। इसके साथ ही वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़े 23 दुर्लभ ऑर्टिफेक्ट्स (artefacts) भी बिक्री के लिए रखे गए। इन दोनों की बिक्री से क्रमश: 11 लाख और 10.30 लाख रुपये मिले।

इसके साथ ही 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए लता मंगेशकर के कनसर्ट की रिकॉर्डिंग 15.75 लाख रुपये में बिकी। वहीं बालासाहेब ठाकरे के कॉर्टून और 1952 के भारत के पहले पाकिस्तान दौर के ऑटोग्राफ 11.25 लाख रुपये में बिके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।