ODI World Cup 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने बाजू पर बांधा काला बैंड, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को दिया ऐसे ट्रिब्यूट

इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरी भारतीय टीम ने बाजू पर एक काले रंग का बैंड पहन रखा है। क्रिकेटर्स ने ये बैंड पूर्व क्रिकेटर और भारत के दिग्गज कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर ट्रिब्यूट के तौर पर पहना है। भारत के अब तक के सबसे पसंदीदा कप्तान रह चुके हैं। बेदी ने टीम इंडिया को 1975 से लेकर 1979 के बीच टेस्ट क्रिकेट के लगभग चार साल तक लीड किया था।

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 3:43 PM
1946 में बिशन सिंह बेदी का जन्म अमृतसर में हुआ था।

आज भारत और इंग्लैंड का मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम लखनऊ में होने जा रहा है। ऐसे में मैदान में उतरी भारतीय टीम की बाजू पर काले रंग का एक बैंड बंधा हुआ दिखाई दिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और दूसरे भारतीय खिलाड़ियों पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि देते हुए ये कदम उठाया। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी भारत के दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिनर थे। लंबे समय से बीमारी के चलते बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया।

भारतीय गेंदबाजी की रखी नींव

1946 में बिशन सिंह बेदी का जन्म अमृतसर में हुआ था। बेदी ने अपने करियर में 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। जिसमें से 14 बार उन्होंने 5 विकेट और एक बार मैच के दौरान दस की दस विकेट झटकी थीं। बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट के गोल्डन क्वार्टेट स्पिनर्स में एरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन के साथ शामिल थे। 1966 से लेकर 1978 के बीच इन खिलाड़ियों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजी की नींव रखी थी।


भारत के सबसे पसंदीदा कप्तान

1990 में हुए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के टूर के समय बिशन सिंह बेदी इंडियन क्रिकेट टीम के मैनेजर भी थे। साथ ही वो कई टैलेंटेड स्पिनर्स के मेंटर भी रह चुके हैं। एक वक्त था जब वो नेशनल सिलेक्टर भी हुआ करते थे। वो भारत के अब तक के सबसे पसंदीदा कप्तान रह चुके हैं। बेदी ने टीम इंडिया को 1975 से लेकर 1979 के बीच टेस्ट क्रिकेट के लगभग चार साल तक लीड किया। वो दिल्ली रणजी टीम के अब तक के सबसे लंबे समय तक कप्तानी संभालने वाले क्रिकेटर रह चुके हैं। 1974 से लेकर 1982 तक वो दिल्ली रणजी टीम के कप्तान थे।

स्पेन के ड्यूक और डचेस ने अपनी बेटी का रखा 25 शब्दों का अनोखा नाम, अब आ रही है ये परेशानी

भारत और इंग्लैंड का मुकाबला

बात करें भारत बनाम इंग्लैंड की भिड़ंत की तो इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। जहां इंडिया अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है वहीं इंग्लैंड लगातार तीन मुकाबले हार कर प्वाइंट्स टेबल में निराशाजनक स्थिति में है। इंग्लैंड के सेमी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग ना के बराबर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।