स्पेन के ड्यूक और डचेस ने अपनी बेटी का रखा 25 शब्दों का अनोखा नाम, अब आ रही है ये परेशानी

स्पेन के ड्यूक और डचेस ने साल 2018 में शादी की थी। 2021 में उनकी पहली बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने Rosario Matilde Sofía Cayetana Dolores Teresa रखा। अब उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का इतना लंबा नाम रख दिया कि उन्हें अपनी बेटी को रजिस्टर करवाने में परेशानी आ रही है। कपल ने अपनी बेटी का 25 शब्दों का लंबा नाम रखा है।

अपडेटेड Oct 29, 2023 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
स्पेन के इस शाही कपल की शादी 2018 में हुई थी।

स्पेन के ड्यूक को प्रशासन ने उनकी बेटी का नाम छोटा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल ड्यूक Fernando Fitz-James Stuart को अपनी बेटी के नाम में से 157 अक्षर कम करने होंगे। The Telegraph के मुताबिक ड्यूक और उनकी पत्नी Sofia Palazuelo चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम 'Sofia Fernanda Dolores Cayetana Teresa Angela de la Cruz Micaela del Santisimo Sacramento del Perpetuo Socorro de la Santisima Trinidad y de Todos Los Santos’ हो। उनकी बेटी का नाम इस महीने की शुरुआत में रिवील किया गया था।

इतने ज्यादा लंबे नाम को रखने पर लगी पाबंदी

स्पेन के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक बच्ची को सिविल रजिस्ट्री में इतने लंबे नाम के साथ रजिस्टर नहीं किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम में एक से ज्यादा हाइफ्नेटेड शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। दरअसल 25 शब्दों से बनाकर रखा गया ये नाम बच्ची की स्वर्गीय दादी डचेस ऑफ अल्बा के लिए एक ट्रिब्यूट है। 2014 में डचेस ऑफ अल्बा का निधन हुआ था। ये दुनिया की अब तक की सबसे बड़े टाइटल वाली महिला रह चुकी हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक उनके पास 57 टाइटल थे। डचेस ऑफ अल्बा का पूरा नाम - María del Rosario Cayetana Paloma Alfonsa Victoria Eugenia Fernanda Teresa Francisca de Paula Lourdes Antonia Josefa Fausta Rita Castor Dorotea Santa Esperanza Fitz-James Stuart y de Silva Falcó y Gurtubay था।

पहले लेट और फिर कैंसल हुई फ्लाइट, बेंगलुरु के यात्री को 89,000 रुपये रिफंड देने से एयरलाइंस ने किया इंकार

2018 में शाही कपल की हुई थी शादी

इसके अलावा ड्यूक और डचेस की एक और दो साल की बेटी Rosario Matilde Sofía Cayetana Dolores Teresa भी है। स्पेन के इस शाही कपल की शादी 2018 में हुई थी। 2021 में इनकी पहली बेटी का जन्म हुआ।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।