भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज हो गया है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत भी दर्ज कर चुकी है। पर अब भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शुभमन गिल 11 अक्टूबर यानी बुधवार को दिल्ली में होने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले डेंगू के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बारे में उन्होंने BCCI को भी बताया था। शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भारत के लिए ओपनिंग की थी।
