Get App

Pak Vs S. Africa: सांसे रोक देने वाले रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका की जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें हुई धुंधली

Pakistan Vs South Africa: आज चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया यह मैच बिलकुल ही किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी सरीखा था। आज जब पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम आपस में भिड़ने के लिए तैयार हो रही थीं तो शायद ही किसी ने पाकिस्तान के जीतने की कल्पना भी की हो। हालांकि लोगों की यह कल्पना आज सच भी साबित हुई। पर सांसे रोक देने वाले आज के इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार होती दिखीं। तभी तो आखिरी के पांच ओवरों में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच को लगभग 2 करोड़ 30 लाख दर्शक देख रहे थे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 10:53 PM
Pak Vs S. Africa: सांसे रोक देने वाले रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका की जीत, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें हुई धुंधली
Pakistan Vs South Africa: आज चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया यह मैच बिलकुल ही किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी सरीखा था।

Pakistan Vs South Africa: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। यह बात वर्ल्ड कप (ICC World Cup) मे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच में साबित होते हुए भी नजर आई। आज चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया यह मैच बिलकुल ही किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी सरीखा था। आज जब पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम आपस में भिड़ने के लिए तैयार हो रही थीं तो शायद ही किसी ने पाकिस्तान के जीतने की कल्पना भी की हो। हालांकि लोगों की यह कल्पना आज सच भी साबित हुई। पर सांसे रोक देने वाले आज के इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार होती दिखीं। तभी तो आखिरी के पांच ओवरों में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच को लगभग 2 करोड़ 30 लाख दर्शक देख रहे थे। पर कहानी का अंत यह है कि पाकिस्तान इस मैच में दो विकेट से पराजित हुई है। इसी के साथ बाबर आर्मी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली पड़ गई हैं। इस मैच के बाद साउथ अफ्रीका की टीम भारत को नीचे करते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गई है।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान

मैच से पहले जब टॉस उछाला गया तो सिक्का बाबर आजम के पक्ष में गिरा। बाबर ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही साउथ अफ्रीका को पहले बॉलिंग करने के लिए बुलाया। हालांकि जल्द ही यह फैसला गलत साबित हुआ और 20 रन पर शफीक 9 रन बना कर मार्को जेंसन की गेंद पर पवेलियन की ओर चलते बने। इसके बाद उनका साथ निभाने के लिए इमाम भी जेनसन की ही शिकार बने। हालांकि इसके बाद कप्तान बाबर आजम और रिजवान अहमद ने अच्छी साझेदारी निभाई। पर रिजवान अच्छी शुरुआत को बरकार नहीं रख सके और 31 रन बनाकर कोइट्जे का शिकार बने। हालांकि कप्तान बाबर भी थोड़ा सा बदकिस्मत रहे और 50 रन की दिलकश पारी खेल कर शम्सी का शिकार बने। इसके बाद सऊद शकील ने विकेट पर संघर्ष करते हुए काफी अहम शतक जड़ा। शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और टीम को 270 रनों के एक सम्मानित स्कोर पर पहुंचाया।

World Cup के बाद VVS लक्ष्मण बनेंगे भारत के कोच? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया | Moneycontrol Hindi

बैटिंग में दिखा साउथ अफ्रीका का संघर्ष

सब समाचार

+ और भी पढ़ें