World Cup के बाद VVS लक्ष्मण बनेंगे भारत के कोच? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

ICC World Cup-2023: अब भारतीय टीम रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार है। इसी के साथ टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अपने दूसरे स्टेज में पहुंच जाएगी। इस वर्ल्ड कप के दौरान ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के बाद होने वाली बाइलैटरल सीरीज के लिए भी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ t-20 सीरीज खेलना है। ऐसा कहा जा रहा कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज VVS लक्ष्मण टीम के कोच बन सकते हैं और वे टीम इंडिया को ट्रेनिंग भी देंगे

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 8:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ t-20 सीरीज खेलना है। ऐसा कहा जा रहा कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज VVS लक्ष्मण टीम के कोच बन सकते हैं और वे टीम इंडिया को ट्रेनिंग भी देंगे

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे ICC विश्व कप (ICC World Cup-2023) में अभी तक टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। अपने अभी तक के सभी पांचों मैचों को जीत कर टीम इंडिया टॉप की पोजीशन पर विराजान है। अब भारतीय टीम रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार है। इसी के साथ टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अपने दूसरे स्टेज में पहुंच जाएगी। इस वर्ल्ड कप के दौरान ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के बाद होने वाली बाइलैटरल सीरीज के लिए भी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ t-20 सीरीज खेलना है। ऐसा कहा जा रहा कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज VVS लक्ष्मण टीम के कोच बन सकते हैं और वे टीम इंडिया को ट्रेनिंग भी देंगे।

फिलहाल द्रविण हैं भारतीय टीम के कोच

फिलहाल भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और 'दीवार' के फेमस राहुल द्रविण इंडियन टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब भी राहुल ने ब्रेक लिया है तब वीवीएस लक्ष्मण प्रभारी रहे हैं और विश्व कप के ठीक बाद भी ऑस्ट्रेलिया के साथ बाईलैटरल सीरीज के लिए भी ऐसा ही हो सकता है।

MS Dhoni ने बैचलर्स को दी ये खास रिलेशनशिप एडवाइस, बोले ये कभी मत सोचना कि मेरी वाली अलग है | Moneycontrol Hindi


क्या वर्ल्ड कप के बाद भी कोच बने रहना चाहेंगे द्रविण

हालांकि यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि क्या मौजूदा विश्व कप के बाद भी राहुल द्रविण भारत के हेड कोच बने रहना चाहते हैं या फिर नहीं? ऐसी संभावना है कि द्रविड़, जो पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी आईपीएल टीमों को कोचिंग दे चुके हैं फिर से IPL की तरफ रुख कर सकते हैं। हालांकि इसकी बहुत ज्यादा संभावना है कि द्रविड़ के साथ ही सूर्यकुमार यादव को छोड़कर पूरी टीम को विश्व कप के कठिन अभियान के बाद बहुत जरूरी आराम दिया जाएगा। 2023 वनडे विश्व कप के बाद भारत का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच होगा। यह मुकाबला विश्व कप फाइनल के ठीक चार दिन बाद ही खेला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।