MS Dhoni ने बैचलर्स को दी ये खास रिलेशनशिप एडवाइस, बोले ये कभी मत सोचना कि मेरी वाली अलग है

वायरल हो रहे वीडियो में धोनी को एक साथ कई सारे लोगों से बात करते हुए देखा जा सकता है। जहां पर धोनी बैचलर्स को रिश्ते के बारे में कुछ जरूरी सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलाह देते हुए वह किसी तरह उनकी गलतफहमी दूर कर देते हैं। वह कहते हैं, "बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके क्लियर करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।" इतना सुनते ही भीड़ जोर जोर से चिल्लाने भी लगती है

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंटरनेट और सोशल मीडया की दुनिया में काफी फेमस हैं

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंटरनेट और सोशल मीडया की दुनिया में काफी फेमस हैं। इंटरनेट पर उनसे जुड़ा कोई भी कंटेंट तुरंत ही वायरल भी हो जाता है। फिर चाहे वे उनको लुक हो, उनकी कोई नई हेयर स्टाइल हो या फिर उनसे जुड़ी कोई भी घटना। सब के सब देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा धोनी को मैदान पर एक शानदार कैप्टन के तौर पर भी याद किया जाता है। क्रिकेट के मैदापर धोनी मुश्किल से मुश्किल हालात को भी आसानी से मैनेज करने में माहिर माने जाते थे। पर अब ऐसा लगता है कि धोनी ने मैदान की अपनी इस एबिलिटी को निजी जिंदगी में भी शामिल कर लिया है। अपने जीवन में, धोनी रिश्तों पर सलाह देने में बहुत अच्छे लगते हैं। अब इससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो भी इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी ने दी लोगों को रिलेशनशिप एडवाइस

वायरल हो रहे वीडियो में धोनी को एक साथ कई सारे लोगों से बात करते हुए देखा जा सकता है। जहां पर धोनी बैचलर्स को रिश्ते के बारे में कुछ जरूरी सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलाह देते हुए वह किसी तरह उनकी गलतफहमी दूर कर देते हैं। वह कहते हैं, "बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके क्लियर करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।" इतना सुनते ही भीड़ जोर जोर से चिल्लाने भी लगती है।

ICC World Cup: हवा में AK 47 से गोलियां बरसा कर मनाया अफगानिस्तान की जीत का जश्न, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा काबुल का ये वीडियो | Moneycontrol Hindi


वायरल हो रहा है विडियो

इंटरनेट पर अलोड होते ही यह वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया। इसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर यूजर्स अलग अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि पहले वह युवाओं को शादी करने के लिए कहते हैं और फिर बताते हैं कि उन्हें दो बार क्यों सोचना चाहिए। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, थाला पूरी रात घर के बाहर खड़े रहे फिर वे अपने घर चले गए।

Abhishek Nandan

Abhishek Nandan

First Published: Oct 27, 2023 7:27 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।