World Cup-2023 के लिए भारत पहुंची पाकिस्तानी टीम, अहमदाबाद में टीम इंडिया से होगा मुकाबला

पाकिस्तानी टीम ICC One Day World Cup-2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गई है। बाबर एंड कंपनी दुबई में नौ घंटे के लंबे ठहराव के बाद हैदराबाद पहुंची। ग्रीन आर्मी बुधवार सुबह लाहौर से रवाना हुई थी और बाद में रात के वक्त टीम हैदराबाद में लैंड हुई। पाकिस्तानी टीम 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद यह टीम 3 अक्टूबर के ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेने मैदान पर दिखाई देगी

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 11:13 PM
पाकिस्तानी टीम ICC One Day World Cup-2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गई है। बाबर एंड कंपनी दुबई में नौ घंटे के लंबे ठहराव के बाद हैदराबाद पहुंची

भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वन डे विश्व कप (ICC One Day World Cup-2023) आयोजन के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत पहुंच गई है। पाकिस्तानी टीम का वीजा जारी होने के ठीक एक दिन बाद टीम बुधवार को हैदराबाद पहुंची। पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम सात साल में पहली बार भारत दौरे पर आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच वन डे वर्ल्ड कप में एक मुकाबला भी खेला जाना है। वन डे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी।

दुबई में नौ घंटे तक रुकी थी पाकिस्तानी टीम

बाबर एंड कंपनी दुबई में नौ घंटे के लंबे ठहराव के बाद हैदराबाद पहुंची। ग्रीन आर्मी बुधवार सुबह लाहौर से रवाना हुई थी और बाद में रात के वक्त टीम हैदराबाद में लैंड हुई। पाकिस्तानी टीम 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद यह टीम 3 अक्टूबर के ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेने मैदान पर दिखाई देगी। बाबर की टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ करेगी।

Babar Azam Challan: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, कट गया चालान, हुए ट्रोल | Moneycontrol Hindi


48 घंटे से भी कम वक्त में दिया गया वीजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों को 48 घंटे से भी कम समय पहले भारतीय वीजा हसिल हुआ। पाकिस्तानी कप्तान बाबर चोट की वजह से कारण भारत में 2016 टी-20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। बाबर ने भारत के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले कहा कि मैं अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए खासे जोश में हूं। मैं अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं अपनी तारीफ के बजाय यह तय करना चाहता हूं कि मैं जो कुछ भी करूं उससे मेरी टीम को मदद मिल सके।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।