Babar Azam Challan: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, कट गया चालान, हुए ट्रोल

Babar Azam Challan: यह कोई पहली बार नहीं है, जब बाबर आजम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। उनकी पाकिस्तानी ट्रैफिक पुलिस से कई बार बहस हो चुकी है। पहली बार उनकी कार में सही से नंबर प्लेट नहीं था। हालांकि उस समय जुर्माना नहीं लगाया गया था। अब इस बार ओवर स्पीड के चलते चालान काटा गया है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 4:30 PM
Babar Azam Challan: ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर बाबर पर जुर्माना लगाया गया है।

Babar Azam Challan: पाकिस्तान क्रिकेट के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) खुद से ही मुसीबत में फंस गए हैं। एक बार फिर से बाबर आजम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। करांची में ट्रैफिक पुलिस ने बाबर को पकड़ा और चालान काट दिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि बाबर का ओवर स्पीड यानी तेज रफ्तार से कार चलाने के आरोप में चालान काट दिया गया है। कप्तान की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर में आजम अपनी सफेद ऑडी के साथ पुलिसकर्मी के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। कितना जुर्माना लगाया गया है। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मामले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि उन्हें सड़क पर तेज गति से गाड़ी चलाने के बजाय बल्लेबाजी करते समय क्रिकेट मैदान में तेज गति लानी चाहिए।

सोशल मीडिया में यूजर्स ने किए कमेंट्स

बाबर के पुलिस के हत्थे चढ़ने को लेकर यूजर्स अपने-अपने अंदाज रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बाबर आजम और चालान – लव स्टोरी जारी है। एक अन्य ने कहा कि लगता है कि बाबर विश्व कप 2023 में खेलने के लिए अपनी कार से अटारी-वाघा बॉर्डर पर करने की तैयारी कर रहे थे। बता दें कि भारत में 5 अक्टूबर से ICC विश्वकप शुरू होने जा रहा है। पाकिस्तान को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को खेलना है। ऐसा पहली बार नहीं जब बाबर आजम ने ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। इससे पहले भी इसी साल कार में नंबर प्लेट की वजह से उनकी गाड़ी को रोका गया था। हालांकि उस दौरान जुर्माना नहीं लगाया गया था।

Traffic Challan: इस तरह चलाएं वाहन, कभी नहीं कटेगा चालान, आजमाकर देखें टिप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।