Rahul Dravid: टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, BCCI ने कार्यकाल बढ़ाया

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ ने 2021 में T-20 वर्ल्ड कप के बाद दो साल के कार्यकाल के लिए रवि शास्त्री की जगह ली थी। द्रविड़ का कार्यकाल ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के समापन के साथ समाप्त हुआ, जिसके फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। टीम इंडिया जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इसके अलावा द्रविड़ के नेतृत्व में 2022 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 3:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ ने बतौर हेड कोच BCCI के ऑफर को स्वीकार कर लिया है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से राहुल द्रविड़ को एक बार फिर से टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया गया है। BCCI ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल बढ़ा दिया है। BCCI ने टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए राहुल द्रविड़ से संपर्क किया था। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वर्ल्ड कप 2023 के बाद खत्म हो चुका है। द्रविड़ ने बतौर हेड कोच BCCI के ऑफर को स्वीकार कर लिया है। अगले महीने टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के लिए द्रविड़ का वीजा प्राप्त करने के संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है।

राहुल द्रव‍िड के साथ टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ (सीनियर पुरुष) के भी कॉन्ट्रैक्ट का व‍िस्तार किया गया है। BCCI ने बुधवार को हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ (सीनियर पुरुष) के लिए कॉन्ट्रैक्ट के विस्तार की घोषणा की। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट की अवध‍ि कितनी बढ़ाई गई है, इस बारे में BCCI ने फ‍िलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। BCCI ने राहुल द्रव‍िड़ की जमकर तारीफ की है। साथ ही स्टैंड-इन हेड कोच के रूप वीवीएस लक्ष्मण की भी तारीफ की है।

BCCI ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हाल ही में संपन्न ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।" बताया जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पिछले सप्ताह द्रविड़ से इसे लेकर चर्चा की थी।


बयान में आगे कहा गया है, "बोर्ड भारतीय टीम को ढालने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की सराहना करता है। बोर्ड NCA के प्रमुख और स्टैंड-इन मुख्य कोच के रूप में उनकी अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना करता है। द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।''

राहुल द्रविड़ ने 2021 में T-20 वर्ल्ड कप के बाद दो साल के कार्यकाल के लिए रवि शास्त्री की जगह ली थी। द्रविड़ का कार्यकाल ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के समापन के साथ समाप्त हुआ, जिसके फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। टीम इंडिया जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इसके अलावा द्रविड़ के नेतृत्व में 2022 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था।

ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: 26 दिनों में पीएम मोदी और शाह ने की 108 रैलियां, जानें कैसे दोनों नेताओं ने चुनाव अभियान को दिया धार

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "BCCI चाहता था कि द्रविड़ हर हाल में टेस्ट टीम के साथ साउथ अफ्रीका जाएं।" भारत 10 दिसंबर से तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ टी-20 सीरीज खेल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।