ऋषभ पंत के फैंस के लिए बुरी खबर! इस साल क्रिकेट के मैदान पर वापसी असंभव, वर्ल्ड कप से भी रहेंगे बाहर

Rishabh Pant: कार हादसे में ऋषभ पंत के घुटने के तीन महत्वपूर्ण लिगामेंट टूट गए थे। इनमें से दो की सर्जरी हो चुकी है जबकि तीसरे लिगामेंट की सर्जरी के लिए कम से कम 6 हफ्तों का इंतजार करना होगा। यह इंतजार बढ़ भी सकता है। इसके बाद उन्हें लंबे वक्त तक आराम करना होगा

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
Rishabh Pant: रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत कम से कम 18 महीने तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) सहित किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दाहिने घुटने में तीन प्रमुख लिगामेंट के टूटने के बाद 2023 में अधिकांश क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत पर BCCI को दिए गए मेडिकल अपडेट में कहा गया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज के घुटने के तीन लिगामेंट पूरी तरह से चोटिल हैं। हालांकि इनमें से दो थोड़े ठीक हो चुके हैं, जबकि तीसरे की सर्जरी की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनके छह सप्ताह के बाद ठीक होने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें लंबे वक्त तक आराम करना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत की अगले 18 महीने तक मैदान पर वापसी मुश्किल है। वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी ताजा हेल्थ अपडेट आने के बाद यह रिपोर्ट सामने आई है।

पंत अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग फिर से कब शुरू कर पाएंगे, इसे लेकर डॉक्टर्स ने फिलहाल कोई टाइमलाइन नहीं दी है। हालांकि, उनकी हेल्थ अपडेट, सर्जरी और रेस्ट के टाइम का अंदाजा लगाते हुए BCCI और सिलेक्टर्स इस निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं कि यह बल्लेबाज कम से कम 18 महीने के लिए मैदान पर वापसी नहीं कर पाएगा।


लंबे समय से मैदान पर दूर रहने के बाद वह अपने पुराने अंदाज में खेल पाते हैं या नहीं, इसके लिए भी उन्हें कुछ वक्त देना होगा। ऐसे में फिलहाल उनका वर्ल्ड कप 2023 के लिए उपलब्ध रहना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: ऋषभ पंत की जगह ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं Delhi Capitals के कप्तान, देखें पूरी लिस्ट

25 वर्षीय क्रिकेटर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज समाप्त होने तक वह वहीं रहेंगे। इससे पहले, पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट गिया गया।

जानकारों का कहना है कि पंत के घुटने में लिगामेंट्स को काफी नुकसान पहुंचा है और इसके लिए वह पहले ही दो सर्जरी करा चुके हैं। एक विकेटकीपर होने के नाते उनके घुटनों पर काफी दबाव पड़ता है और पूरी फिटनेस हासिल करने में काफी समय लग सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।