Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) सहित किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दाहिने घुटने में तीन प्रमुख लिगामेंट के टूटने के बाद 2023 में अधिकांश क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत पर BCCI को दिए गए मेडिकल अपडेट में कहा गया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज के घुटने के तीन लिगामेंट पूरी तरह से चोटिल हैं। हालांकि इनमें से दो थोड़े ठीक हो चुके हैं, जबकि तीसरे की सर्जरी की गई है।
