Get App

Ruturaj Gaikwad: युवराज सिंह से भी एक कदम आगे निकले रुतुराज गायकवाड़, एक ओवर में जड़ दिए सात छक्के, कायम किया रिकॉर्ड

Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2022) के क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में उत्तर प्रदेश (UP) के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में यह कारनामा दिखाया

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 3:14 PM
Ruturaj Gaikwad: युवराज सिंह से भी एक कदम आगे निकले रुतुराज गायकवाड़, एक ओवर में जड़ दिए सात छक्के, कायम किया रिकॉर्ड
युवराज सिंह से भी एक कदम आगे निकले रुतुराज गायकवाड़ (PHOTO- Twitter)

Ruturaj Gaikwad: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2022) के वनडे क्रिकेट मैच (ODI Match) के दौरान एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट A (List A) में एक नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) कायम कर दिया है। इसके साथ ही गायकवाड़ सीमित ओवरों के क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस एक ओवर में कुल 43 रन बने। इससे पहले 2018 में फोर्ड ट्रॉफी में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के विलेम लुडिक के ओवर में इतने रन बनाए थे।

रुतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में उत्तर प्रदेश (UP) के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में यह कारनामा दिखाया। गेंदबाज शिवा सिंह थे, जिन्होंने इस ओवर में एक नोबॉल भी की, जिससे यह सात गेंद का ओवर हो गया।

कुल मिलाकर एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम पर है, जिन्होंने वेलिंगटन में शेल ट्रॉफी के एक मैच में आठ छक्के लगाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें