Happy Birthday Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान का जन्मदिन आज, बेशुमार दौलत, IPL में कभी नहीं हुए नीलाम

Happy Birthday Sachin Tendulkar: क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज (24 अप्रैल) 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में हुआ था। उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। भगवान बनाने में उनके भाई के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में तमाम बड़े रिकॉर्ड बनाए

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 9:30 AM
Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर संन्यास लेने के बाद भी आज वो हर महीने करोड़ों कमा रहे हैं।

Happy Birthday Sachin Tendulkar: दुनिया भर में जब भी क्रिकेट के बारे में चर्चा की जाती है तो उसमें सबसे पहला नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम सामने आता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में जो भूमिका निभाई है, उसे जिंदगी भर नहीं भुलाया जा सकता है। 200 टेस्ट मैच खेलने वाले और 100 शतक जड़ने वाले दुन‍िया के एकमात्र ख‍िलाड़ी सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान (God Of Cricket) भी कहा जाता है। उन्हें भगवान बनाने में सचिन के भाई का अहम योगदान माना जाता है। आज उनका जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। उनके क्रिकेट के गुरु रमाकांत अचरेकर थे।

सचिन तेंदुलकर खुद बता चुके हैं कि अजीत और उन्होंने एकसाथ क्रिकेट के सपने को जिया है। वो अजीत ही थे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के अंदर एक प्रतिभा को परखा था और अपने भाई को आगे बढ़ाने के लिए अजीत ने अपने क्रिकेट करियर को त्याग दिया था। ये बात है उस समय की जब सचिन तेंदुलकर 11 साल के थे। तब अजीत उन्हें कोच रमाकांत आचरेकर के पास ले गए थे। हालांकि सचिन पहले प्रयास में असफल रहे, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने कोच को प्रभावित कर दिया।

भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर


सचिन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 34,000 से अधिक रन बनाए। 100 शतक लगाए और 164 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 201 विकेट अपने नाम किए। साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में टेस्ट मुकाबले के बाद उन्होंने शानदार करियर पर विराम लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्राथ और शेन वॉर्न जैसे महान गेंदबाजों के खिलाफ खूब सारे रन बनाए थे। सचिन को देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

सचिन तेंदुलकर के पास बेशुमार दौलत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 तक सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 1436 करोड़ रुपये थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आज भी वो विज्ञापनों के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। सचिन Boost, Unacademy, Castrol India, BMW, Luminous India, Sunfeast, MRF tires, Aviva Insurance, Pepsi, Adidas, Visa, Luminous, Sanyo, BPL, जैसी कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आते हैं।

सचिन तेंदुलकर IPL में नहीं हुए नीलाम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सभी खिलाडियों को नीलामी होती है। पहला IPL साल 2008 में आया था। उस समय इसके हेड ललित मोदी थे। सचिन की नीलामी को लेकर एक आशंका बनी हुई थी कि सचिन की नीलामी करने पर कहीं उनके फैंस नाराज न हो जाएं। ऐसे में सचिन को नीलामी से बचाने के लिए एक दूसरा फॉर्मूला तय किया गया। IPL में सचिन जैसे दिग्गजों को मार्की प्लेयर बनाया गया। कोई भी फ्रेंचाइजी टीम नीलामी के पहले ही शामिल कर लेगी। 5 खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर बनाया गया। इनमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह के नाम शामिल किए गए।

KKR vs RCB : क्या Virat Kohli को गलत तरीके से दिया गया आउट, जानिए नो-बॉल को लेकर क्या है ICC का नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।