पिछले साल भयानक एक्सिडेंट में बाल बाल बचने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इन दिनों आराम कर रहे हैं। वे इस भयानक एक्सीडेंट में बुरी तरह के जख्मी होने के बाद रिकवर कर रहे हैं। शनिवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, हरभजन सिंह और श्रीसंत ने उनके घर पर ऋषभ ले मुलाकात की। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषभ पंत के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट भी लिखी है।
सुरेश रैना ने ऋषभ पंत के लिखा इंस्टाग्राम पोस्ट
सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऋषभ पंत के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट भी लिखी और बेहद ही दिलकश कैप्शन के साथ अपनी मुलाताक की तस्वीरों को भी साझा किया। सुरेश रैना ने ऋषभ के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए लिखा कि वे बहुत जल्द 'फीनिक्स की तरह उठेंगे'। सुरेश राना नें अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि ब्रदरहुड ही सबकुछ है। परिवार वह है जहाँ हमारा दिल है..हमारे भाई ऋषभपंत को बहुत अच्छी और बहुत तेजी से ठीक होने की कामना। विश्वास बनाए रखें भाई..हम हमेशा आपके साथ हैं। आप बहुत जल्द फीनिक्स की तरह ऊंची उड़ान भरेंगे।
तस्वीर में एक साथ दिखे ऋषभ पंत, रैना, हरभजन और श्रीसंत
रैना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में ऋषभ पंत, रैना, हरभजन और श्रीसंत को एक साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में दिख रहा है ऋषभ पंत के पैर में एक पट्टी भी बंधी हुई है और वो रिकवर भी करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत की पहन साक्षी ने भी शेयर की गई तस्वीर पर इमोजी बनाते हुए अपना रिएक्शन दिया है। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ऋषभ फिजियोथेरेपी से गुजर रहे हैं। पंत समय समय पर अपने फैंस के लिए अपनी रिकवरी से जुड़ी वीडियो और पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऋषभ ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनको स्वीमिंग पूल के अंदर देखा जा सकता था।
गुरु रंधावा ने भी की थी ऋषभ पंत से मुलाकात
हाल ही में फेमस पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा ने भी ऋषभ पंत से मुलाकात की थी। हालांकि फिलहाल इस बात की कोई भी जानाकरी बाहर नहीं आई है कि ऋषभ पंत कब तक पूरी तरह से फिट हो पाएंगे। लेकिन ऋषभ आगामी आईपीएल और टी-20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। ऋषभ की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।