उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को चिढ़ाया, परिणीति चोपड़ा के साथ डेटिंग की हैं अफवाहें

राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर चल रही उनके अफेयर की खबरों पर चिढ़ाया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलिवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों कथित तौर पर अपने अफेयर और डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दोनों के ही अफेयर और डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म है

अपडेटेड Mar 26, 2023 पर 3:21 PM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने RAGHAV CHADDHA के परिणीति चोपड़ा को डेट करने की अफवाहों पर उनको चिढ़ाया है

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (AAP MP Raghav Chadha) और बॉलिवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (parineeti Chopra) इन दिनों कथित तौर पर अपने अफेयर और डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दोनों के ही अफेयर और डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म है। हालांकि अब यह चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा भारत के संसद में भी पहुंच गई है। खुद भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस बात पर राघव चड्ढा को चिढ़ाया है।

उपराष्ट्रपति ने राघव चड्ढा को चिढ़ाया

राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर चल रही उनके अफेयर की खबरों पर चिढ़ाया है। दरअसल राघव चड्ढा राज्यसभा में मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को वापस लेने के लिए और एंटीगुआ नागरिकता के लिए सरकार की एनओसी पर चर्चा करने और इंटरपोल के समक्ष एक मजबूत मामला पेश करने में विफलता पर चर्चा करने के लिए बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया था। इस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्डा को चिढ़ाते हुए कहा कि आपने सोशल मीडिया पर काफी जगह घेर रखी है। आज के दिन आपको शांत रहना चाहिए।

Mann ki Baat: Organ Donation के प्रति बढ़ी जागरूकता, बेटियां देश के सपनों को दे रही हैं ऊर्जा - पीएम मोदी


राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा कर रहे हैं एक दूसरे को डेट?

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन दोनों को ही एक साथ लंच करते हुए और डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। उसके बाद से दोनों के अफवाहों की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। हालांकि इस बारे में राघव चड्डा से सवाल भी किया गया था। संसद से बाहर निकलते हुए मीडिया ने पारिणीति चोपड़ा को लेकर उनसे सवाल पूछा था। इस पर मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल करें न कि परिणीति के बारे में।

कब करेंगे शादी

जब मीडिया ने राघव से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि जब वे शादी करेंगे तो जरूर बताएंगे। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें परिणीति चोपड़ा बेहद जल्द पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला की बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म का नाम चमकीला होगा जिसमें परिणीति के साथ फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे और इस फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।