Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को इस साल के अपने तीसरे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) प्रोग्राम के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर शुरू किया गया यह कार्यक्रम अब तक अपने 98 एपिसोड पूरे कर चुका है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा और आपका मन की बात का ये साथ अपने 99वें पायदान पर आ पहुंचा है। आम तौर पर हम सुनके हैं कि 99 का फेर बहुत कठिन होता है। क्रिकेट में तो 'नर्वस नाइंटीज' को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां प्रेरणा ही कुछ और होती है।
उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सा विज्ञान के इस दौर में अंगदान किसी को जीवन प्रदान करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन बन गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो इससे आठ से नौ लोगों को नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। संतोष की बात है कि ऑर्गन डोनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। हमारे देश में साल 2103 में ऑर्गन डोनेशन के 5,000 से भी कम केस थे। साल 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 15,000 हो गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब अबाबात कौर जब 39 दिन की थी। तब उनके माता-पिता ने बहुत बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपनी बेटी का अंग दान (Organ Donation) का फैसला किया। अंगदान के पीछे सबसे बड़ी भावना यही होती है कि जाते समय भी किसी की जान बचाई जाए। अंगदान का इंतजार करने वाले लोग जानते हैं कि इंतजार का एक-एक पल काटना कितना मुश्किल होता है। PM मोदी ने आगे कहा कि ‘मुझे संतोष है कि अंगदान को आसान बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में एक जैसी policy पर भी काम हो रहा है। इस दिशा में राज्यों के domicile की शर्त को हटाने का निर्णय भी लिया गया है। सरकार ने organ donation के लिए 65 वर्ष से कम आयु की आयु-सीमा को भी खत्म करने का फैसला लिया है।
बेटियां भारत के नए सपनों को ऊर्जा दे रही हैं
आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है। उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्देभारत की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले मेरी मुलाकात, उन जांबांज बेटियों से भी हुई। जो, तुर्किए में विनाशकारी भूकंप के बाद वहां के लोगों की मदद के लिए गई थीं। ये सभी NDRF के दस्ते में शामिल थी। उनके साहस और कुशलता की पूरी दुनिया में तारीफ़ हो रही है।
Group Captain शालिजा धामी Combat Unit में Command Appointment पाने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी बनी हैं। इसी तरह, भारतीय सेना की जांबाज captain शिवा चौहान सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। सियाचिन में जहां पारा माइनस सिक्सटी (-60) डिग्री तक चला जाता है, वहां शिवा तीन महीनों के लिए तैनात रहेंगी। नारीशक्ति की ये ऊर्जा ही विकसित भारत की प्राणवायु है।
Solar energy सेक्टर में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है
PM मोदी ने कहा कि ‘भारत, Solar energy के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के लोग तो सदियों से सूर्य से विशेष रूप से नाता रखते हैं। हमारे यहां सूर्य की शक्ति को लेकर जो वैज्ञानिक समझ रही है। सूर्य की उपासना की जो परंपराएं रही हैं। वो अन्य जगहों पर, कम ही देखने को मिलते हैं। ‘सबका प्रयास’ की यही spirit आज भारत के Solar Mission को आगे बढ़ा रही है। दीव भारत का पहला ऐसा जिला बना है, जो, दिन के समय सभी जरूरतों के लिए शत्-प्रतिशत Clean Energy का इस्तेमाल कर रहा है।
PM मोदी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना भी शुरू हो चुका है। अगले कुछ दिनों में श्रीरामनवमी का महापर्व भी आने वाला है। इसके बाद महावीर जयंती, Good Friday और Easter भी आएंगे। हमें, अपने कर्तव्यों को, सबसे आगे रखना बेहद जरूरी है। इस समय कुछ जगहों पर कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। लिहाजा इसके प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वच्छता का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है।
यहां देख सकते हैं मन की बात
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ शो ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाता है। इसका सीधा प्रसारण सूचना और प्रसारण मंत्रालय, आकाशवाणी समाचार, डीडी समाचार, पीएमओ और यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाता है। इसके हिंदी प्रसारण के बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। ‘मन की बात’ के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने ‘एकता दिवस’ स्पेशल के तीन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा करते हुए कई विषयों पर बात की थी। उन्होंने प्लास्टिक की थैलियों को हटाने और पश्चिम बंगाल के बांसबेरिया में ‘त्रिवेणी कुंभ महोत्सव’ के पुनरुद्धार सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की थी।