Team India Squad: न्यूजीलैंड दौरे पर T20 में हार्दिक पांड्या, तो ODI में शिखर धवन होंगे कप्तान, बांग्लादेश में रोहित शर्मा करेंगे टीम की अगुवाई
Team India Squad: टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 8:54 PM
Team India Squad: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान
Team India Squad: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सोमवार को न्यूजीलैंड (New Zealand Tour) में 18 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है। जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और कीपर-बैट्समैन दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) को आराम दिया गया है।
टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम दिया गया है। इसके अलावा अनुभवी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) तीन मैचों की ODI सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे।
T20 सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में चल रहे T20 विश्व कप खत्म होने के चार दिन बाद होगी। दूसरा मैच 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा, जबकि सीरीज 22 नवंबर को नेपियर में खत्म होगी।
वनडे सीरीज 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी, इसके बाद 27 नवंबर को हैमिल्टन और 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में मैच होंगे। सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बांग्लादेश दौरे (Bangladesh Tour) के लिए भी टीम की घोषणा की। यहां टीम तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी।
यह पहली बार है, जब BCCI ने एक साथ चार टीमों की घोषणा की है। बांग्लादेश में रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे, जहां कोहली और अश्विन भी खेलेंगे।
शर्मा ने एक वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा, "किसी ने भी आराम नहीं मांगा। सभी फैसले खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट का हिस्सा हैं। हमारे पास मेडिकल टीम से रिपोर्ट है कि उन्हें कब और कैसे आराम देना है।"
Team India Squad: न्यूजीलैंड T20 के लिए भारत की टीम