भारत के पूर्व क्रिकेटर (Former Indian Cricketer) विनोद कांबली (Vinod Kambli) इन दिनों आर्थिक तंगी (Financial Crisis) से जूझ रहे हैं। कंबली ने कहा कि वह क्रिकेट (Cricket) से जुड़े किसी असाइनमेंट की तलाश में हैं, क्योंकि वह अब सिर्फ BCCI की तरफ से मिलने वाली पेंशन पर ही गुजर बसर कर रहे हैं। 50 साल के कांबली ने आखिरी बार 2019 T20 मुंबई लीग के दौरान एक टीम को कोचिंग दी थी। हालांकि, इसके बाद Covid-19 के चलते उनके पास कोई काम नहीं रहा। अब वह BCCI से मिलने वाले सिर्फ 30,000 रुपए पर निर्भर हैं।
