Get App

T20 World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली का सामने आया पहला रिएक्शन, पढ़िए क्या कहा

T20 World Cup के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का पहली बार रिएक्शन सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 1:54 PM
T20 World Cup: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली का सामने आया पहला रिएक्शन, पढ़िए क्या कहा
T20 World Cup: टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद विराट एडिलेड से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का पहली बार रिएक्शन सामने आया है। भारत के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद कोहली ने शुक्रवार को एक इमोशनल पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद विराट एडिलेड से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। कोहली ने हार स्वीकार करते हुए ट्वीट कर कहा कि टीम विश्व कप जीतने से चूक गई, जो काफी दुखद है।

विराट कोहली ने एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा कि हम अपने दिल में निराशा लिए और अपने सपने को पूरा किए बिना ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे हैं, लेकिन इस इवेंट से हम कुछ अच्छी यादों को लेकर जा रहे हैं। ग्रुप के तौर पर बेहतर होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टेडिम में आकर हमें सपोर्ट करने के लिए हर एक फैन को शुक्रिया। इस जर्सी को पहनकर और इस देश के लिए खेलकर मुझे हमेशा गर्व महसूस होता है।

भारत की शर्मनाक हार

बता दें कि गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैदान पर इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में जगह बना ली, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान से होना है। कोहली गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें