जो मुझे प्यार करते हैं, उनके बीच बैठकर भी मैं अकेला महसूस करता था: विराट कोहली

विराट कोहली ने कुछ महीने पहले भी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी और बताया था कि साल 2014 में इंग्लैंड टूर के दौरान अच्छे रन बना पाने में विफल रहने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 11:13 PM
Story continues below Advertisement
विराट कोहली आगामी एशिया कप से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि वह अपने पूरे करियर के दौरान मेंटल हेल्थ (Mental Health) की समस्या से जूझते रहे हैं। कोहली ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अपने मेंटल हेल्थ को लेकर बात ही।

33 वर्षीय विराट कोहली मैदान पर अपने आक्रामक रवैये, विरोधी टीम के गेंदबाजों की अपने बैटिंग से छक्के छुड़ाने और भाकतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली की कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी।

मीडिया में अक्सर विरोट को 'किंग कोहली' कहकर बुलाया जाता है। हालांकि विराट पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं है और मैदान पर उनके बल्ले से रन नहीं नहीं निकल रहे हैं। ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद विराट को सभी फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया गया था।


Virat Kohli ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर के दबाव ने कई बार उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाला है। विराट ने बताया, "मैंने व्यक्तिगत रूप से ऐसे समय का अनुभव किया है। यहां तकि जब कमरे में ढेरे सारे मुझे चाहने वाले और प्यार करने वाले लोग बैठे हैं, फिर भी मैं उनके बीच अकेला महसूस करता था। मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसके बारे में कई लोग महसूस करते होंगे।"

यह भी पढ़ें- 13 राज्यों को पावर एक्सचेंज पर बिजली खरीदने-बेचने से रोका गया, बकाया भुगतान नहीं होने के चलते उठाया कदम

कोहली ने कहा, "यह निश्चित तौर पर एक गंभीर मामला है और आप चाहें हर समय कितने भी मजबूत बनने की कोशिश करे लें, यह आपको अंदर से तोड़ सकता है।"

कोहली ने कहा कि सभी एथलीट के लिए यह जरूरी है वह आराम करें और खेल के दबाव से रिकवर करें। साथ ही अपने आप को अपने अंतर्मन से जोड़े। उन्होंने कहा, "अगर एक बार आपने यह कनेक्शन खो दिया तो फिर आपके पास बाकी चीजों के बिखरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।"

विराट कोहली ने कुछ महीने पहले भी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी और बताया था कि साल 2014 में इंग्लैंड टूर के दौरान अच्छे रन बना पाने में विफल रहने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे। बता दें कि विराट कोहली के बल्ले से 2019 के बाद से अब तक कोई शतक नहीं निकला है।

जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के टूर पर नहीं जाने के बाद, विराट कोहली अब 27 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच भी मैच होने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।