World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत सरकार से वीजा मिल गया है। पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान को भी वीजा मिल गया है। पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप के लिए 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचना है। पड़ोसी टीम को भारत आने में अब एक ही दिन बचे हैं। इससे पहले सोमवार को वीजा मिल गया। पाकिस्तान टीम के लिए यह अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम ने वीजा के लिए 19 सितंबर को अप्लाई किया था।
वीजा जारी करने में देरी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस सप्ताह दुबई की अपनी निर्धारित रद्द करनी पड़ी। अब उन्हें शुक्रवार को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच से पहले बुधवार देर रात भारत की यात्रा करनी है। इससे पहले दिन में पीसीबी ने वीजा में देरी को लेकर ICC को शिकायत पत्र लिखा था।
PCB ने अपनी शिकायत में कहा था कि ICC वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम को मंजूरी मिलने और भारतीय वीजा हासिल करने में असाधारण देरी हुई है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमने ICC को पत्र लिखकर पाकिस्तान के प्रति असमान व्यवहार के बारे में अपनी चिंताओं को उठाया है। साथ ही उन्हें वर्ल्ड कप के प्रति इन दायित्वों की याद दिलाई है।"
उन्होंने कहा, 'यह निराशा की बात है कि पाकिस्तान टीम को बड़े टूर्नामेंट से पहले अनिश्चितता से गुजरना पड़ रहा है। हम पिछले तीन वर्षों से उनके दायित्वों के बारे में याद दिला रहे हैं।" आगामी वर्ल्ड कप से पहले दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच काफी ड्रामा चल रहा है। पाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समिति ने वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा को मंजूरी दे दी है।
भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार
इससे पहले, BCCI ने सुरक्षा कारणों से एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। एशिया कपल टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें फाइनल सहित अधिकांश प्रमुख मैच कोलंबो में आयोजित किए गए थे।
10 देशों का वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। इसके अभ्यास मैच शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को कभी हरा नहीं पाया है। 2023 का वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्तूबर को पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से अहमदाबाद में शुरू होगा।
19 नवंबर को फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। जबकि सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर और 16 नवंबर को क्रमशः मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।