Get App

World Cup-2023: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले युवराज का शुभमन गिल को स्पेशल मैसेज, बोले खड़ा हो जा और खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला शनिवार यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ओपनर शुभमन गिल के फिट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने शुभमन गिल के लिए एक खास मैसेज भेजा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 4:41 PM
World Cup-2023: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले युवराज का शुभमन गिल को स्पेशल मैसेज, बोले खड़ा हो जा और खेल
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और 2011 विश्प कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने शुभमन गिल के लिए एक खास मैसेज भेजा है

विश्व कप (ICC World Cup-2023) अपने चरम पर है। अब भारत सहित दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट में होने वाले सबसे बड़े मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला शनिवार यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ओपनर शुभमन गिल के फिट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और 2011 विश्प कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने शुभमन गिल के लिए एक खास मैसेज भेजा है।

युवराज सिंह ने शुभमन गिल को किया मोटिवेट

गिल डेंगू की चपेट में आने के बाद ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच में उनकी भागीदारी पर सवाल मंडरा रहे थे। लेकिन शुभमन गुरुवार को नेट प्रैक्टिस करते हुए देखे गए। न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बात करते हुए युवराज ने कहा कि उन्होंने गिल को फोन किया और कहा कि वह उठें और खेलें क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच बहुत अहम है। युवराज ने कहा कि मैंने उसे फोन किया और उससे कहा, मैं दो बार डेंगू में खेला हूं, विश्व कप में भी मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। तो खड़ा हो जा और खेल क्योंकि यह एक बहुत ही अहम मैच है।

IND vs PAK Match: हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अरिजीत सिंह और शंकर महादेवन सहित ये दिग्गज करेंगे परफॉर्म | Moneycontrol Hindi

युवराज ने की इंडियन टीम की तारीफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें