Get App

World Cup 2023 IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का आज महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

World Cup 2023 IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया का आज पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। यह मैच चेन्नई में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए विश्व कप में यह पहला मैच होगा

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 9:59 AM
World Cup 2023 IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का आज महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
World Cup 2023 IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

World Cup 2023 IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान का आगाज आज ऑस्ट्रेलिया के साथ करेगी। ऑस्ट्रेलिया 5 बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी। उसकी मेजबानी भी भारत कर रहा था। टीम इंडिया ने वो सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं अब दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए हम आपतो बताते हैं कि आप इस मैच को बिल्कुल फ्री में कैसे देख सकते हैं?

एक रोचक मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच देखने को मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया भी विश्व कप का अपना पहला मैच भारत के खिलाफ खेल रही है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी।

कहां होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। टॉस के लिए सिक्का ठीक आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे उछाला जाएगा। अगर आप इस मैच को अपने घर में बैठकर टीवी देखना चाहते हैं, तो आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल लगाना पड़ेगा। स्टार स्पोर्ट्स के तमाम चैनल जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी समेत तमाम क्षेत्रीय भाषाओं के स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर भी फैन्स इस मैच को देख सकते हैं। दोनों टीमों के लिए विश्व कप में यह पहला मैच होगा। दोनों टीमों को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में  दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें