Shubhman Gill Dengue: वर्ल्ड कप में भारत का ओपनिंग मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रहा है। अपने ओपनिंग मैच से पहले ही टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की तबियत खराब है। शुभमन गिल को डेंगू होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मैदान पर उतरना पॉसिबल नहीं है। ODI वर्ल्ड कप जैसे जरूरी इवेंट में इतने अच्छे प्लेयर के बाहर होने से भारत के सामने कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। आखिरकार शुभमन गिल की जगह ओपनिंग के लिए किसे भेजा जाए? ऐसे में भारतीय टीम शुभमन गिल की जगह इन खिलाड़ियों पर दांव लगाना पसंद करेगी-
पहले नंबर पर ईशान किशन का नाम आया सामने
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाजों में अक्सर ईशान किशन का नाम लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग के लिए ईशान एक अच्छा ऑप्शन हैं। एशिया कप में भी उनकी परफॉर्मेंस कमाल की रही। रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन कई बार पारी का आगाज कर चुके हैं। ईशान किशन ने अब तक सात बार भारत के लिए ओपनिंग की है जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक और तीन अर्धशतकों के बूते पर 448 रन बनाए हैं।
दूसरे नंबर पर अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल
केएल राहुल को ओडीआई वर्ल्ड कप में बतौर एक्सट्रा बल्लेबाज एंट्री मिली है। हालांकि उनके लिए बतौर ओपनर फिर से टीम के रास्ते खुल गए हैं। सिर्फ ओपनिंग ही नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर में भी केएल का बल्ला खूब चलता है। केएल ने अब तक भारत के लिए 23 वनडे मैचों में ओपनिंग की है। इन मैचों में केएल राहुल ने 915 रन ठोके हैं। पारी का आगाज करते हुए उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्ध शतक देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो एक शानदार विकल्प हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह