World Cup 2023: इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शुभमन गिल को डेंगू हो गया था। फिलहाल आज शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल कौन सा मैच खेलेंगे? इस बारे में BCCI की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 24 साल के गिल की प्लेटटेट काउंट 1,00,000 प्रति माइक्रोलीटर नीचे चली गई थी। हालांकि डेंगू के मामले में यह कोई चिंताजनक मामला नहीं है। लेकिन सामान्य से कम माना जा रहा है।
ऐसे में चेन्नई के एक निजी अस्पाल में शुभमन को भर्ती कराया गया था। भारत के यह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अब होटल में वापस आ गए हैं। जहां BCCI की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर कड़ी नज़र बनाए हुए है। वो रिकवर हो रहे हैं। शुभमन गिल एक दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे।
अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल
BCCI ने एक बयान में कहा था कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर, 2023 को टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे। वह 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। BCCI ने कहा था कि शउभमन गिल चेन्नई में ही रहेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। शुभमन गिल दिल्ली नहीं गए हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा है कि शुभमन गिल की हेल्थ प्रोग्रेस देखी जाएगी। इसके बाद फैसला किया जाएगा। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह किस मैच के लिए फिट होंगे या नहीं। ऐसे में यह टीम इंडिया के वर्ल्ड कप अभियान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
भारत-पाकिस्तान के मैच में खेल पाएंगे शुभमन
डेंगू बुखार से ठीक होने और फिर फिट होने में कम से कम दो हफ्ते का समय सग जाता है। ऐसे में शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। यहां तक कि उन्हें आने वाले 4-5 मैच भी छोड़ने पड़ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में शुभमन गिल के बारे में BCCI की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।