World Cup 2023: इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शुभमन गिल को डेंगू हो गया था। फिलहाल आज शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल कौन सा मैच खेलेंगे? इस बारे में BCCI की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 24 साल के गिल की प्लेटटेट काउंट 1,00,000 प्रति माइक्रोलीटर नीचे चली गई थी। हालांकि डेंगू के मामले में यह कोई चिंताजनक मामला नहीं है। लेकिन सामान्य से कम माना जा रहा है।
