World Cup 2023: डेंगू की चपेट में आए शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

World Cup 2023: भारत का विश्व कप 2023 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इससे ठीक पहले शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में यह भारतीय टीम के लिए भयंकर झटका माना जा रहा है। हालांकि, वो पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं? इस बारे में स्थ‍ित‍ि अभी तक साफ नहीं हो पाई है। BCCI की मेड‍िकल टीम शुभमन गिल की तबीयत पर नजर बनाए हुए है

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 10:17 AM
World Cup 2023: अगर शुभमन गिल नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह इशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं।

World Cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। यह मैच रविवार को खेला जाएगा। इससे ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) डेंगू की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम मैनेजमेंट गिल पर नजर बनाए हुए है। हाल के दिनों में गिल ने वनडे शानदार बल्लेबाजी की है। गिल अगर मैच नहीं खेलते हैं तो रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।.

मीड‍िया रिपोर्टों में यह बात सामने आई है क‍ि टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम टीम इंडिया के नेट सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। डेंगू के मरीजों की शरीरिक रिकवरी अलग-अलग होती है। पूरी तरह से ठीक होने में आमतौर पर 7-10 दिन लगते हैं। वहीं कंगारू टीम भी चोट से जूझ रही है।

गिल की जगह इशान किशन बड़े दावेदार


फिलहाल शुभमन मैनेजमेंट और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका शुक्रवार को फिर से टेस्ट होगा। अगर शुभमन की रिकवरी अच्छी रही तो खेलने की संभावना बन सकती है। लेकिन अगर वे ठीक नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो जाएंगे। लेकिन गिल का अनफिट होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वे इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में KL राहुल और इशान किशन के नाम पर चर्चा हो रही है।

World Cup 2023: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में खाली स्टेडियम देख क्रिकेट फैंस हुए हैरान, वीरेंद्र सहवाग ने की फ्री टिकट देने की अपील

गिल का बल्ला उगल रहा है रन

गिल ने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। पिछले दिनों एशिया कप 2023 में गिल ने सबसे अधिक 302 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने खिताब भी जीता था। शुभमन गिल ने 35 वनडे खेले हैं, इनमें उनके बल्ले से 66.10 के एवरेज और 102.84 के स्ट्राइक रेट से अब तक 1917 रन आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।