World Cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। यह मैच रविवार को खेला जाएगा। इससे ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) डेंगू की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम मैनेजमेंट गिल पर नजर बनाए हुए है। हाल के दिनों में गिल ने वनडे शानदार बल्लेबाजी की है। गिल अगर मैच नहीं खेलते हैं तो रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।.
