Get App

World Cup 2023: क्या वनडे क्रिकेट को लेकर मर चुका है रोमांच? वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में खाली रहा स्टेडियम

World Cup 2023: वनडे विश्व कप के पहले मैच की शुरूआत के समय स्टेडियम में बमुश्किल दस हजार दर्शक ही जुटे। दिन ढलने के साथ भी आंकड़ा 15 से 17 हजार के बीच ही रहा। ऐसा लगता है कि भारत में एक साथ दो वर्ल्ड कप होने जा रहे हैं। पहला जिसमें भारतीय टीम खेलेगी और जिसके टिकटों के लिए मारामारी होगी। इतनी कि विराट कोहली तक को इंस्टाग्राम पर लिखना पड़ा कि उनसे कोई टिकट न मांगे। और दूसरा बाकी टीमों का जिसमें मैदान खाली पड़े नजर आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 7:41 PM
World Cup 2023: क्या वनडे क्रिकेट को लेकर मर चुका है रोमांच? वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में खाली रहा स्टेडियम
World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में खाली रहा स्टेडियम

World Cup 2023: पिछली बार के चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) के बीच वर्ल्ड कप (World Cup) का पहला मैच खेला जा रहा है। ये अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वनडे विश्व कप के पहले मैच की शुरूआत के समय स्टेडियम में बमुश्किल दस हजार दर्शक ही जुटे। दिन ढलने के साथ भी आंकड़ा 15 से 17 हजार के बीच ही रहा।

ऐसा लगता है कि भारत में एक साथ दो वर्ल्ड कप होने जा रहे हैं। पहला जिसमें भारतीय टीम खेलेगी और जिसके टिकटों के लिए मारामारी होगी। इतनी कि विराट कोहली तक को इंस्टाग्राम पर लिखना पड़ा कि उनसे कोई टिकट न मांगे। और दूसरा बाकी टीमों का जिसमें मैदान खाली पड़े नजर आएंगे।

चार साल पहले लॉडर्स पर ऐतिहासिक फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों ने सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें लगभग खाली स्टेडियम में अपने अभियान का आगाज करना होगा ।

ICC के ग्लोबल एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ट्रॉफी के साथ मैदान में आये, लेकिन संन्यास लेने के बाद भी इस चैंपियन बल्लेबाज को ऐसे खाली मैदान की आदत नहीं होगी। भारत से इतर मैच में भी दर्शक ‘सचिन सचिन’ के शोर से मैदान गुंजा देते आए हैं, लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं था ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें