Cyclone Biparjoy: अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ (Biparjoy) तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में तब्दील हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इससे केरल में मानसून की ‘धीमी’ शुरुआत होने और दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘कमजोर’ प्रगति करने का पूर्वानुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दी गई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, "पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ पिछले छह घंटे में दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की तरफ बढ़ा और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।"
