Get App

Nifty 50 में जल्द हो सकती है DMart, Info Edge की एंट्री, ये स्टॉक्स हो सकते हैं बाहर

डीमार्ट का मार्केट कैपिलाइजेशन अधिक है लेकिन यह फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में शामिल नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2021 पर 4:48 PM
Nifty 50 में जल्द हो सकती है DMart, Info Edge की एंट्री, ये स्टॉक्स हो सकते हैं बाहर

स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) या Naukri.com की पेरेंट कंपनी Info Edge जल्द Nifty 50 का हिस्सा बन सकती हैं। इंडेक्स के रिव्यू में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन या कोल इंडिया को बाहर किया जा सकता है।

Avenue Supermarts और Info Edge के स्टॉक्स ने पिछले छह महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ा है। Avenue Supermarts का मार्केट कैपिटलाइजेशन Info Edge से अधिक है।

 हालांकि, दमानी की कंपनी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में शामिल नहीं है जिससे इसके Nifty 50 में शामिल होने के अवसरों को झटका लग सकता है।

इंडेक्स के रिव्यू में पिछले छह महीनों के दौरान स्टॉक्स के एवरेज मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर उन्हें शामिल करने का फैसला किया जाता है। इसमें कुछ अन्य आंकड़ों को भी देखा जाता है।

ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने कहा है, "इस वर्ष फरवरी से एवरेज फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन को देखते हुए हमेम एवेन्यू सुपरमार्ट्स के निफ्टी 50 में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए कंपनी को F&O सेगमेंट में आना होगा। Info Edge का दूसरा सबसे अधिक एवरेज फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन है और यह F&O सेगमेंट में शामिल होने के कारण निफ्टी 50 का हिस्सा बन सकती है।"

पिछले छह महीनों में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का एवरेज फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन 44,237 करोड़ रुपये और Info Edge का 38,903 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें