दीपक तिजोरी से को- प्रोड्यूसर ने की 2.6 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में FIR दर्ज

Deepak Tijori: एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी ने को-प्रोड्यूसर मोहन गोपाल नादर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एक्टर का आरोप है कि मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यह मामला फिल्म टिप्सी से जुड़ा हुआ है। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। IPC की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कराया गया है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 9:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दीपक तिजोरी का कहना है कि लंदन में शूटिंग के नाम पर मोहन नादर ने 2.6 करोड़ रुपये लिए थे

Deepak Tijori: बॉलीवुड एक्‍टर-डायरेक्‍टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) के साथ करोड़ों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिकंदर' और 'आश‍िकी' जैसी फिल्‍मों से सुर्खियों में आए एक्‍टर ने अपने को-प्रोड्यूसर मोहन नादर के ख‍िलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। इसमें दीपक ने आरोप लगाए हैं कि मोहन नादर ने उनके साथ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। दोनों एक थ्र‍िलर फिल्‍म प्रोड्यूस कर रहे थे। पुलिस ने IPC की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

दीपक तिजोरी ने फिल्म की शूटिंग नहीं होने पर नादर से पैसे मांगे। पैसे नहीं मिलने पर दीपक तिजोरी ने 15 मार्च को पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि मोहन नादर ने शूट लोकेशन के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के बहाने 2.6 करोड़ रुपये 'हड़प' लिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला


दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने फिल्म 'टिप्‍प्‍सी' के लिए 2019 में एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया था। फिल्‍म 'टिप्‍प्‍सी' की शूटिंग सितंबर 2019 में लंदन में शुरू हुई थी। दीपक तिजोरी से 2.6 करोड़ रुपये लिए गए। मोहन ने यह प्रोजेक्‍टर पूरा नहीं किया। जब एक्‍टर ने आरोपी से पैसे मांगे तो पहले नादर बहाने बनाता रहा। लेकिन बाद में नादर ने चेक के जरिए पैसे लौटाए। ये सभी चेक बाउंस हो गए। फिलहाल अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'मुझे फंसाने की कोशिश थी', डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डिजाइनर के खतरनाक मंसूबों का किया खुलासा, पत्नी को की थी 1 करोड़ रिश्वत की पेशकश

आश‍िकी' से दीपक तिजोरी ने किया था डेब्‍यू

दीपक तिजोरी ने अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से साल 1990 में की थी। इसके अलावा वह 'जो जीता वही सिकंदर', 'खिलाड़ी', 'कभी हां कभी ना', 'बादशाह', 'वास्तव', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'राजा नटवरलाल' जैसी कई फिल्‍मों का हिस्‍सा रहे हैं। एक्‍ट‍िंग के अलावा दीपक तिजोरी इससे पहले 'ऊप्स', 'फरेब', 'फॉक्स' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्‍मों को डायरेक्‍ट भी कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।