Deepak Tijori: बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) के साथ करोड़ों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिकंदर' और 'आशिकी' जैसी फिल्मों से सुर्खियों में आए एक्टर ने अपने को-प्रोड्यूसर मोहन नादर के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। इसमें दीपक ने आरोप लगाए हैं कि मोहन नादर ने उनके साथ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। दोनों एक थ्रिलर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे। पुलिस ने IPC की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
