Get App

Deepfake को लेकर सरकार गंभीर, बंद हो सकते हैं फेसबुक-एक्स

डीपफेक और अन्य प्रतिबंधित कंटेट के सर्कुलेशन को लेकर सरकार सख्त हो गई है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने 24 नवंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चेतावनी है। डीपफेक और बाकी प्रतिबंधित कंटेंट से जुड़े नियमों के बार-बार उल्लंघन पर मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारत में अस्थायी तौर पर बैन करने की चेतावनी दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 25, 2023 पर 9:45 AM
Deepfake को लेकर सरकार गंभीर, बंद हो सकते हैं फेसबुक-एक्स
यूजर्स डीपफेक को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगें। मंत्रालय ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने में यूजर्स की सहायता भी कर सकता है।

डीपफेक और अन्य प्रतिबंधित कंटेट के सर्कुलेशन को लेकर सरकार सख्त हो गई है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने 24 नवंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चेतावनी है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक डीपफेक और बाकी प्रतिबंधित कंटेंट से जुड़े नियमों के बार-बार उल्लंघन पर मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारत में अस्थायी तौर पर बैन करने की चेतावनी दी है। इस बैठक की अगुवाई मिनिस्टर ऑफ स्टेट राजीव चंद्रशेखर ने की और इसमें फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा, स्नैप, शेयरचैट, टेलीग्राम, रिलायंस जियो, कू, सैमसंग और एपल समेत और कई कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Deepfake को लेकर क्या है कानून

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा, पब्लिक ऑर्डर या अन्य वजहों से जुड़ी चिताओं को लेकर किसी कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश दे सकती है। बैठक के दौरान सरकार ने स्पष्ट किया किया कि डीपफेक भी आईटी रूल्स के Rule 3 (1) (b) (v) के तहत आता है यानी कि डीपफेक में कार्रवाई के लिए अलग से कार्रवाई की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि AI के जरिए तैयार किया गया कंटेंट जैसे कि डीपफेक इसके तहत आता है। इस बैठक के एक दिन पहले केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सरकार ने डीपफेक से निपटने के लिए एक अलग नियम पर काम करना शुरू करेगी।

Amitabh Bachchan ने श्वेता को गिफ्ट किया 'प्रतीक्षा' बंगला, इतनी लगी स्टाम्प ड्यूटी

शेयर तो यूजर ने किया लेकिन इस वजह में फंस सकती है कंपनी भी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें