Delhi Air Quality: दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को आसमान साफ रहने के बावजूद हवा की क्वालिटी (Air Quality) 'गंभीर' दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हवा की क्वालिटी गुरुवार को '333' से खराब होकर शुक्रवार को औसत AQI 455 पर पहुंच गई, जो इस मौसम में अब तक का सबसे ज्यादा है। कमजोर हवाओं के कारण पोल्यूटेंट के खराब फैलाव ने हवा की क्वालिटी "बहुत खराब" (Very Poor) कैटेगरी में पहुंचा दिया।
आनंद विहार मॉनिटरिंग स्टेशन में दर्ज किए गए दोपहर 3 बजे के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, औसत AQI 500 तक के पैमाने पर 'गंभीर' कैटेगरी में 455 था। सुबह सात बजे इलाके का AQI भी 455 था। सुबह 9.20 बजे भी, आनंद विहार मॉनिटरिंग स्टेशन ने "गंभीर" कैटेगरी में 443 का AQI दर्ज किया।
PM10 का लेवल 500 को छू गया, जो इस पैमाने पर सबसे ज्यादा है। जबकि PM2.5 455 दर्ज किया गया। औसत PM10 लेवल 458 था, जबकि औसत PM2.5 400 था।
वजीरपुर (380), पटपड़गंज (363), विवेक विहार (397), पंजाबी बाग (370) और जहांगीरपुरी (397) में एयर क्वालिटी "बहुत खराब" दर्ज की गई।
Delhi Air Quality का पैमाना
जीरो और 50 के बीच AQI को "अच्छा" (Good), 51 और 100 "संतोषजनक" (Satisfactory), 101 और 200 "मध्यम" (moderate), 201 और 300 "खराब" (Poor), 301 और 400 "बहुत खराब" (Very Poor) और 401 और 500 "गंभीर" (severe) माना जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रिलेटिव ह्यूमिडिटी 90 प्रतिशत दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
एयर क्वालिटी के "गंभीर" श्रेणी में आने के बाद NCR और आसपास के इलाकों में कमिशन फॉर एयरक्वालिटी मैनेजमेंट ने अपने निर्देशों का पालन कराने के लिए अपनी कोशिशों को तेज कर दिया है।
ANI के मुताबिक, पर्यावरणविद् विमलेन्दु झा ने बताया कि गंभीर कैटेगरी का AQI स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। यह स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों पर इसका गंभीर असर होता है।
झा ने कहा, "ऐसी परिस्थितियों में, स्कूल को बंद कर दिया जाना चाहिए और बाहर की आवाजाही पर रोक लगा दी जानी चाहिए, क्योंकि गंभीर कैटेगरी का AQI जीवन के सभी पहलुओं पर असर करता है।"