Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में आज यानी 19 नवंबर 2023 को मामूली सुधार देखने को मिला है। हालांकि अभी बहुत खराब श्रेणी में है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (System of Air Quality and Weather Forecasting And Research - SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 6 बजे AQI 317 था। कल (18 नवंबर) को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 340 थी। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार अगले 6 दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी। फिलहाल हवा की गुणवत्ता पहले की तरह गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका नहीं है।
