Delhi Air Quality: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' कैटेगरी में पहुंचा, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी हुई कम

Wednesday morning, Delhi air quality, AQI very poor category, weather, Central Pollution Control Board, Air Quality Index, AQI, Delhi AQI, AQI in Delhi, Air Quality Index category, System of Air Quality, Delhi weather, मौसम विभाग, वायु गुणवत्ता, बहुत खराब श्रेणी, वायु गुणवत्ता सूचकांक

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
IMD के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा

Delhi Air Quality: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में 340 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में AQI सुबह 7 बजे 340 था। मौसम विभाग के मुताबिक, घने कोहरे के साथ आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई।

मंगलवार को 24 घंटे का औसत AQI "बहुत खराब" कैटेगरी में 346 दर्ज किया गया था। सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम रही। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, मंगलवार को भी 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो औसत से दो डिग्री कम था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण मापक विभिन्न सेंटरों में बुधवार सुबह दिल्ली में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में दर्ज किया गया।


Budget 2022: इनकम टैक्स स्लैब पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़, लोग बता रहे अपने दिल का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली के अलावा पड़ोसी शहर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में 358 दर्ज किया गया। नोएडा के अलावा गुरुग्राम में भी AQI 313 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' कैटेगरी में माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।