Delhi Airport: भीड़ से निपटने के लिए सरकार ने बनाया 4 प्वाइंट एक्शन प्लान, जानिए क्या है खास

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को काबू में करने में करने के लिए एविएशन मिनिस्ट्री ने 4 प्वाइंट एक्शन प्लान (4-point action plan) तैयार किया है। एयरपोर्ट की भीड़ की शिकायतें काफी आ रही हैं। इसके बाद सरकार ने यह प्लान बनाया है। इस तत्काल प्रभाव लागू किया जाएगा

अपडेटेड Dec 11, 2022 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
सरकार के 4 प्वाइंट एक्शन प्लान के मुताबिक, X-ray स्क्रीनिंग सिस्टम की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport -IGIA) इन दिनों बढ़ती भीड़ से जूझ रहा है। फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे एयरपोर्ट में लगी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। वहां लगे इक्विपमेंट भी कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में सिविल एविएशन मीनिस्ट्री (Ministry of Civil Aviation) ने IGI एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़भाड़ को कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं। सरकार ने इसके लिए 4 प्वाइंट एक्शन प्लान (4-point action plan) तैयार किया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के साथ चर्चा के बाद तैयार इस प्लान को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट में बढ़ती भीड़ से यात्रियों मे सोशल मीडिया के जरिए शिकायत करना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों की ओर से किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है। वहां अराजकता फैली हुई है। सुरक्षा जांच में यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

जानिए सरकार का प्लान


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार के 4 प्वाइंट एक्शन प्लान के मुताबिक, X-ray स्क्रीनिंग सिस्टम की संख्या को बढ़ाया जाएगा। स्क्रीनिंग सिस्टम की मौजूदा संख्या 14 है। इसे बढ़ाकर 16 किया जाएगा। इसके अलावा, ATRS (ऑटोमैटिक ट्रे रिट्रीवल सिस्टम) में और ज्यादा मैनपॉवर लगाया जाएगा। एयरपोर्ट के दो एंट्री गेट 1A और गेट 8B को पैसेंजर्स के खोल दिया जाएगा। टर्मिनल 3 पर पीक ऑवर के दौरान रवाना होने वाली फ्लाइट्स की संख्या में कटौती की जाएगी। मौजूदा समय में 19 फ्लाइट हैं। इसे कम करके 14 किया जाएगा। बता दें की पीक ऑवर्स सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे तक होता है।

Delhi T3 Terminal : दिल्ली में T3 ने बनाया मुसीबतों का ‘रिकॉर्ड’, क्या हो रहा है और सुधार के लिए क्या कर सकते हैं?

12 ट्रैफिक मार्शल तैनात

कार लेन को व्यवस्थित करने और गाड़ियों के जाम को कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त चार ट्रैफिक मार्शल नियुक्त किए गए हैं। जिसके बाद कुल ट्रैफिक मार्शल की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दिल्ली एयरपोर्ट और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मिलकर इस प्लॉन को बनाया है। इस प्लॉन को लागू करने से पहले सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।