Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport -IGIA) इन दिनों बढ़ती भीड़ से जूझ रहा है। फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे एयरपोर्ट में लगी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। वहां लगे इक्विपमेंट भी कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में सिविल एविएशन मीनिस्ट्री (Ministry of Civil Aviation) ने IGI एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़भाड़ को कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं। सरकार ने इसके लिए 4 प्वाइंट एक्शन प्लान (4-point action plan) तैयार किया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के साथ चर्चा के बाद तैयार इस प्लान को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।
