दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्य में गिरावट आई है। जिससे राज्य सरकार ने कोविड-19 पाबंदी में और ढील दे दी है। ऐसे में साप्ताहिक बाजार (weekly markets) लगाने वालों के लिए केजरीवाल सरकार ने खुशखबरी दे दी है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्य में गिरावट आई है। जिससे राज्य सरकार ने कोविड-19 पाबंदी में और ढील दे दी है। ऐसे में साप्ताहिक बाजार (weekly markets) लगाने वालों के लिए केजरीवाल सरकार ने खुशखबरी दे दी है।
बाजार लगाने की टकटकी लगाए बैठे हजारों लोग सोमवार से बाजार लगा सकेंगे। सीएम केजरीवाल ने इसकी अनुमति दे दी है। कोविड संक्रमण को देखते हुए अभी तक पूरी तरह से यह बाजार नहीं खुल रहे थे। इस वजह से उनकी परेशानी बढ़ी हुई थी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर कहा है कि सोमवार से वीकली मार्केट खुल रहे हैं। ये गरीब लोग हैं। सरकार उनकी रोजी-रोटी को लेकर काफी चिंतित है। हालांकि, सभी का स्वास्थ्य और जीवन भी महत्वपूर्ण है। मैं सभी से इन बाजारों के खुलने के बाद कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने का आग्रह करता हूं।
Weekly markets are being opened from Monday. These r poor people. Govt is quite concerned about their livelihoods. However, everyone’s health and lives are also imp. I urge everyone to follow Covid appropriate behaviour after these mkts are opened.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2021
दरअसल, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ने पर 19 अप्रैल को दिल्ला में लॉकडाउन लागू होने के बाद से वीकली मार्केट बंद हैं। बाद में एक म्युनिसपल जोन (municipal zone – नगरपालिका क्षेत्र) में कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोलने की अनुमति दी गई।
बता दें कि दिल्ली में दो हफ्ते पहले मेट्रो को 100 फीसदी कैपेसिटी के साथ चलने की इजाजत दी गई थी। उससे पहले तक 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो को चलाने की अनुमति मिली हुई थी। इसके अलावा, 50 फीसदी कैपिसिटी के साथ सिनेमा थिएटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने की भी इजाजत दी गई थी।
वीकली मार्केट खोलने के लिए BJP भी राज्य सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए थी। पिछले दिनों ही प्रदेश BJP अध्यक्ष ने वीकली मार्केट्स को खोलने की मांग करते हुए कहा कि जब दिल्ली की शराब की दुकानें और मॉल खुल सकते हैं तो इन बाजारों में दुकान लगाने वाले लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट क्यों बरकरार है। इसे लेकर BJP ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।