Get App

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार! सचिवालय में भरा पानी, स्कूल-ऑफिस और 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, मेट्रो भी प्रभावित

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक एवं निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में बढ़ते पानी की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई है

Akhileshअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 12:33 PM
Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार! सचिवालय में भरा पानी, स्कूल-ऑफिस और 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, मेट्रो भी प्रभावित
Delhi Flood Update: पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है (Photo- REUTERS)

Delhi Flood Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई इलाके एवं सड़कें जलमग्न हो गई हैं। यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।

स्कूल-मेट्रो बंद

मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। इस बीच, यमुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उन इलाकों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की, जहां पानी भर गया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद किए जा रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें