शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर! दिल्ली में अब बस 3 दिन होगा ड्राई डे, पहले 21 दिन बंद रहती थीं दुकानें

दिल्ली में इस साल सिर्फ तीन दिन- गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को ड्राई डे रहेगा, यानी इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेगीं

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 9:03 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने एक आदेश जारी कर ड्राई की संख्या 21 से घटाकर 3 कर दी है

दिल्ली सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत राज्य में ड्राई डे की संख्या को घटाकर तीन कर दिया है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली में इस साल सिर्फ तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। बता दें पिछले साल दिल्ली में 21 ड्राई डे, यानी 21 दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद थी। दिल्ली सरकार ने सोमवार को जारी एक आदेश में ड्राई डे घटाने की सूचना दी।

यह आदेश दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की तरफ से जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है कि सरकार से लाइसेंस प्राप्त शराब और ओपियम की दुकानें इस साल सिर्फ तीन दिन बंद रहेंगी- गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर)।

आदेश में कहा गया है, "दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के रूल 52 के प्रावधानों के तहत, यह आदेश दिया जाता है कि दिल्ली में साल 2022 के दौरान आबकारी विभाग के सभी लाइसेंसधारियों और ओपियम की दुकानों में इन तीन तारीकों को 'ड्राई डे' मनाया जाएगा।"


यह भी पढ़ें- Yes Bank Share Price: Sensex 1200 अंक टूटा लेकिन Yes Bank के शेयरों में आई 3% की तेजी

आदेश में यह भी कहा गया कि L-15 लाइसेंस वाले होटलों में ‘ड्राई डे’ का यह नियम लागू नहीं होगा और वहां इन दिनों भी शराब की बिक्री पर बैन नहीं रहेगा। बता दें कि पिछले साल तक कई महान नेताओं की जयंती और धार्मिक त्योहारों सहित ‘ड्राई डे’ की संख्या 21 थी।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने हाल में ही कोरोना वायरस के मामलों पर लगाम लगाने की कोशिशों के तहत कई उपायों का ऐलान किया था। इसके तहत शराब की दुकानों को सिर्फ 8 बजे तक ही खोले रखने का आदेश दिया गया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।