Delhi: बिना वीजा रह रहे नाइजीरियाई लोगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सैकड़ों विदेशियों ने पुलिस का किया घेराव

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बिना वीजा रह रहे 3 नाइजीरियाई नागिरकों को दिल्ली पुलिस जब पकड़ने गई तो सैकड़ों अफ्रीकी मूल के नागरिकों ने घेर लिया और पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान दो नाइजीरियाई नागरिक फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने हमला करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

अपडेटेड Jan 08, 2023 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
सैकड़ों विदेशी नागरिकों ने दिल्ली पुलिस को घेर लिया

Delhi: अफ्रीकी मूल के सैकड़ों लोगों ने दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके (Neb Sarai Area) में शनिवार को जमकर हंगामा किया। दरअसल, नाइजीरियाई नागरिक वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन वहां रह रहे सैकड़ों विदेशियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को घेर लिया और हमला भी किया। इस दौरान मौका पाते ही दो आरोपी फरार हो गए और एक को पुलिस ने भीड़ के बीच गिरफ्तार कर लिया। वहीं हमला करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल (Narcotics Cell) की एक टीम विदेशी नागरिकों के देश से बाहर रहने की कार्रवाई के लिए राजू पार्क गई थी। अधिकारी ने कहा कि दोपहर करीब 2:30 बजे टीम ने तीन अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा। जिनके वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी।

नाइजीरियाई नागरिकों ने Delhi Police को घेरा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस तीनों को पकड़ कर लौट ही रही थी। तभी इसका विरोध करते हुए नाइजीरियन नागरिकों ने पुलिस को घेर लिया और उनके साथ बदसुलूकी करनी शुरू कर दी। इस दौरान मौका पाकर दो आरोपी फरार हो गए। दिल्ली पुलिस एक आरोपी नाइजीरियाई नागरिक को किसी तरह पकड़कर लाने में सफल हो गई। अधिकारियों ने कहा कि अफ्रीकी नागरिकों के झुंड ने उनके साथ मारपीट की और उनके काम में बाधा डालते हुए नाइजीरियन नागरिकों को छोड़ने के लिए मजबूर किया। इसके पुलिस ने शनिवार शाम 6.30 बजे फिर उसी इलाके में गई। इस दौरान हमले में शामिल एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका: 6 साल के बच्चे ने क्लासरूम में टीचर को मारी गोली, पूरी कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

पासपोर्ट जब्त

पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में अफ्रीकी मूल के 150 से 200 लोगों ने फिर से पुलिस टीम को घेर लिया। आरोपियों को भागने में मदद करने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह बढ़ते हालात पर काबू पाया और अपराधियों को नेब सराय पुलिस थाने ले आई। जहां उनके ओवरस्टेइंग मामले पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में IPC की धारा 420/120B रीड विद 14 फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।