अमेरिका: 6 साल के बच्चे ने क्लासरूम में टीचर को मारी गोली, पूरी कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश

अमेरिका के वर्जीनिया में एक स्कूल में 6 साल के बच्चे ने स्कूल में फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक हमले में महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी से कोई भी छात्र घायल नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि छात्र और टीचर के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया

अपडेटेड Jan 08, 2023 पर 3:12 PM
Story continues below Advertisement
पुलिस ने कहा कि बच्चे के पास कक्षा में एक हैंडगन थी।

अमेरिका के वर्जीनिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वर्जीनिया (Virginia) में एक 6 साल के बच्चे ने अपनी स्कूल टीचर को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने किसी विवाद के चलते टीचर को मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। यह वारदात रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल (Richneck Elementary School) में हुई है। इस गोलीबारी में कोई भी छात्र घायल नहीं हुए हैं। 30 साल की महिला टीचर को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि बच्चे के पास कक्षा में एक हैंडगन थी।

पुलिस ने गोली मारने वाले छात्र को हिरासत में ले लिया। जांच करने वाली टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बच्चे को बंदूक कहां से मिली है? पुलिस ने गोली चलने, मारपीट या स्कूल के अंदर क्या हुआ, इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी है।

टीचर की हालत में सुधार


न्यूपोर्ट न्यूज के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने मीडिया को बताया कि दोपहर तक उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। न्यूपोर्ट न्यूज दक्षिणपूर्वी वर्जीनिया में लगभग 185,000 लोगों का एक शहर है। यह अमेरिकी शहर अपने शिपयार्ड के लिए जाना जाता है। वर्जीनिया डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की वेबसाइट के मुताबिक, पांचवी कक्षा तक के रिचनेक स्कूल में लगभग 550 छात्र हैं। स्कूल के अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, इस घटना में और कोई भी स्टूडेंट शामिल नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

Twitter ने फिर की बड़ी छंटनी, सिंगापुर सहित इन देशों के एम्प्लॉइज रहे निशाने पर

सभी बच्चे रो रहे थे

स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाले एक छात्र की मां जोसलिन ग्लोवर (Joselin Glover) ने कहा कि उसे स्कूल से मैसेज मिला था कि एक व्यक्ति को गोली लगी है और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। ग्लोवर ने कहा कि इस मैसेज से मेरा दिल बैठ गया। मैं यह सोचकर घबरा गई कि कहीं वह व्यक्ति मेरा बेटा तो नहीं है। हालांकि, ग्लोवर का 9 साल का बेटा कार्लोस (Carlos) उस समय लंच कर रहा था। महिला ने बताया कि घटना के बाद स्कूल के बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। बहुत से बच्चे इधर-धर छिप गए थे।

अमेरिकी स्कूलों में फायरिंग के मामले बढ़े

मई में टेक्सास में एक 18 साल के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में 19 छात्र और 2 टीचर की मौत हुई थी। फायरिंग में 13 बच्चे, स्कूल के स्टाफ मेंबर्स और कुछ पुलिसवाले भी घायल हुए थे। अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर की वजह से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।